{"_id":"6a4e95ac4ced5504d20a7b5d","slug":"post-mortem-confirms-death-due-to-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-170198-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्टमार्टम में हादसे से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्टमार्टम में हादसे से मौत की पुष्टि
Wed, 08 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
भादर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रामगंज के कुरंग गांव के पास कार पलटने से कोटेदार प्रतीक दुबे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। रिपोर्ट में शरीर पर केवल दुर्घटना में लगी चोट पाई गई है। पुलिस ने कोटेदार के साथ कार में मौजूद दोस्त से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है। परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
रामगंज थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि हादसे के समय कार में मौजूद कोटेदार के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों में प्रतीक दुबे की मौत कार दुर्घटना में होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुर्घटना से लगी चोटों के कारण ही मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद अनुराग पाल को छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार तड़के हुए हादसे के बाद परिजनों ने हत्या कर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की आशंका जताई थी। पुलिस ने उसी आधार पर सभी पहलुओं की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन अभी भी हत्या की आशंका जता रहे हैं और बाद में तहरीर देने की बात कह रहे हैं। यदि तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर आरोपों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।