फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   portal complaints

103 अफसर के पास लंबित 1,037 शिकायत

Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
portal complaints
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर जिले के 103 अफसरों के पास 1,037 शिकायतें लंबित होने का मामला सामने आया है। एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर लंबित शिकायतें निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर समय से शिकायतें निस्तारित करने तथा जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश में जुटीं एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने मंगलवार को पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान पोर्टल पर संदर्भित शिकायतों में जिले में 103 अफसर व कर्मी के स्तर पर 1,037 शिकायत लंबित होने का मामला प्रकाश में आया। पोर्टल पर संदर्भित शिकायतें लंबित देख नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनके स्तर पर लंबित शिकायत की जानकारी देते हुए तत्काल गुण-दोष के आधार पर शिकायत निस्तारित कर शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सभी को प्रतिदिन पोर्टल की निगरानी करते हुए शिकायतों का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करने को तथा समयावधि बीत जाने के बाद शिकायत लंबित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एडीएम ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराकर गुणवत्ता का परीक्षण किया जा रहा है। गुणवत्तापरक शिकायतों का निस्तारण व शिकायत निस्तारण में जिले को नवंबर के बाद दिसंबर में प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed