फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Poorvanchal Expressway completed fast

फ्लाई ओवर की जद मेें निर्माण पर चली जेसीबी

Sat, 21 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Poorvanchal Expressway completed fast
अमेठी। शहर के ककवा रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर व दोनों किनारों पर बनने वाले सर्विस लेन की जद में आने वाले निर्माण को हटाने के लिए शनिवार दोपहर जेसीबी लेकर प्रशासन सड़क पर उतर आया।
विज्ञापन

उसकी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन ककवा रोड पर दुकान करने वाले व्यवसायी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए और विरोध में धरना शुरू कर दिया। जेसीबी से निर्माण तोड़े जाने को लेकर व्यापारियों व अफसरों में तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ककवा रोड पर इन दिनों फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है। रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिण निर्माण शुरू होने के बाद प्रशासन रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर शहर में निर्माण की बाधा दूर करने की कवायद में जुटा है। इस रोड पर दुकानें करने वाले व्यवसायी शुरू से ही इसके विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध समाप्त करने के लिए दो दिन पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह की मध्यस्थता में व्यापारियों की प्रशासन से वार्ता हुई। व्यापारियों के अनुसार बैठक में प्रशासन ने उन्हें फ्लाईओवर व दोनों तरफ सर्विस लेन की जद में आने वाले चिन्हित निर्माण को हटाने के लिए 19 दिसंबर तक का समय दिया था।
प्रशासन ने कहा था कि एक माह में निर्माण हट सके इसके लिए व्यापारी अपना निर्माण तोड़ने की कार्रवाई जल्द शुरू करें। दो दिन बाद भी जब व्यापारियों ने अपना निर्माण हटाना शुरू नहीं किया तो प्रशासनिक अफसर शनिवार दोपहर जेसीबी व नगर पंचायत की टीम लेकर सड़क पर उतर आए।
पहले कुछ जगहों पर पुरानी जर्जर दीवारें व टिन शेड हटाने के बाद जेसीबी ने जैसे ही एक व्यापारी की पक्की सीढ़ी को तोड़ना शुरू किया सभी व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानें बंद कर सड़क पर पहुंचे व्यापारियों ने अफसरों पर अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विरोध में उतरे कई व्यवसायी बीच सड़क धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि जब उन्हें चिन्हित स्थान तक निर्माण हटाने के लिए एक माह का समय दिया गया था तो शनिवार को जेसीबी लेकर निर्माण ढहाने का क्या औचित्य था।
करीब चार घंटे चली नोकझोंक के बाद प्रशासन अपनी जेसीबी लेकर वापस लौट गया तब कहीं जाकर व्यापारी सड़क से उठे। व्यापारियों के सड़क पर बैठने की वजह से ककवा मार्ग चार घंटे तक बाधित रहा। ककवा मार्ग के अलावा विशेषरगंज मार्ग से आने वालों को पांच सौ मीटर के बजाए पांच किलोमीटर घूमकर शहर आना पड़ा। इसके चलते शहर में भी तकरीबन सभी मार्गों पर जाम की स्थिति रही।

एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि रोड के दोनों तरफ जहां तक का निर्माण हटाने के लिए चिन्हित किया गया है उसे व्यापारी तत्काल हटाएं। व्यापारी जल्द अपना निर्माण हटाने की प्रक्रिया स्वयं नहीं शुरू करेंगे तो मजबूरी में प्रशासन को पुन: जेसीबी लेकर सड़क पर उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed