{"_id":"5fecb3568ebc3e40cf52e2e6","slug":"police-station-amethi-news-lko557370769","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से शुरू होगा रामगंज थाने का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी से शुरू होगा रामगंज थाने का संचालन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन से स्वीकृत जिले का 15वां थाना रामगंज का नियमित संचालन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा। अस्थाई संचालन के लिए अधिग्रहीत भवन को सुसज्जित करने का काम चल रहा है। एसपी ने मंगलवार देर शाम निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
नए वर्ष के पहले दिन जिले में 15वें थाने का संचालन शुरू हो जाएगा। शासन ने पिछले दिनों जिले में मॉडल थाना रामगंज के संचालन की स्वीकृति दी थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पहले रामगंज में तो अब भादर ब्लॉक मुख्यालय के सामने भूमि अधिग्रहीत की गई जिस पर शासन की ओर से राजाज्ञा भी जारी हो गई है।
विभाग की ओर से स्थाई भवन बनने तक उसी से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े भवन में संचालन की व्यवस्था बनाई गई है। भवन चिन्हित करने के बाद विभाग भवन की रंगाई पोताई कराते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटा है। मंगलवार देर शाम एसपी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एसपी परिसर, कार्यालय, प्रपत्र, मेस व बैरिक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त कराने के लिए एसएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने आरआई को थाना संचालन के लिए आवश्यकतानुसार फर्नीचर, प्रपत्र समेत सभी उपकरण मुहैया कराने को कहा। एसपी ने बताया कि सारी तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। एक जनवरी से थाने का नियमित संचालन शुरू कराया जाएगा। इस मौके पर सीओ अर्पित कपूर के साथ ही संबंधित अफसर मौजूद रहे।