फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police preparing to impose gangster and Rasuka on the accused

आरोपियों पर गैंगेस्टर व रासुका लगाने की तैयारी में जुटी पुलिस

Mon, 21 Mar 2022 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Police preparing to impose gangster and Rasuka on the accused
07 : गौरीगंज : राजापुर गुंगवाछ गांव में तैनात पुलिस फोर्स।-संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। गुंगवाछ के राजापुर गांव में हुए हत्याकांड से जुड़े आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कसने में जुट गई है। पुलिस सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर व रासुका लगाने की तैयारी में जुटी है। प्रकाश में आए आरोपियों की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए गुंडागर्दी से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन

15 मार्च की देर शाम अमेठी कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे गुंगवाछ गांव में जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों से पीटकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल एक महिला अभी भी अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने मृत पूर्व प्रधान के भाई अमरजीत की तहरीर पर ग्राम प्रधान आशा तिवारी समेत सात नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अब तक पुलिस नामजद आरोपियों में से ग्राम प्रधान समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जानी है। बताया कि सभी आरोपियों की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। इनमें से कई क्षेत्र में अपने प्रभाव व गुंडागर्दी के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए धन अर्जित करने का काम करते थे। कहा कि संपत्ति का आकलन करने के बाद दबंगई से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त कर कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संदिग्धों से चल रही पूछताछ
पांच आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही फरार चल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। इसके अलावा मारपीट में शामिल और लोगों की शिनाख्त के लिए पुलिस कई संदिग्धों को पकड़कर पूछतांछ कर रही है। कहा कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed