{"_id":"62f68937cb823859081be981","slug":"police-personnel-run-in-marathon-of-amrit-utsav-amethi-news-lko6436731153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव में तिरंगा लेकर दौड़े पुलिस कर्मी
विज्ञापन
10 : गौरीगंज : हाफ मैराथन में शामिल होने के लिए पंक्तिबद्ध पुलिस कर्मी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आजादी का अमृत महोत्सव जिले में समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। पुलिस विभाग भी इसमें पीछे नहीं है। एसपी की अगुवाई में गुरुवार को कार्यालय तथा आवासीय एवं अनावासीय भवनों व परिसरों की साफ-सफाई के अलावा शहर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शुक्रवार को एसपी के साथ पुलिस कर्मी हाफ मैराथन दौड़ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। दौड़ समाप्त होने के बाद एसपी ने विजेता पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
जिले का पुलिस विभाग आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने में जुटा है। गुरुवार को एसपी डॉ. इलामरन जी. के साथ पुलिस कर्मियों न सुबह छह बजे से आठ बजे तक कार्यालय के साथ आवासीय एवं अनावासीय भवनों व परिसरों की साफ-सफाई की। शाम पांच बजे डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद स्मारक शहीदों को श्रद्धासमुन अर्पित किया तो पीएसी बैंड की ओर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की गई है। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे एसपी कार्यालय से हाफ मैराथन दौड़ शुरू हुई।
दौड़ को हरी झंडी दिखाने के साथ एसपी स्वयं कर्मियों के हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ में शामिल हुए। हाफ मैराथन दौड़ में एसपी के साथ एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ अमेठी मनोज कुमार यादव, गौरीगंज जगदीश प्रसाद व सीओ मुसाफिरखाना अर्पित कपूर तथा सभी थानों, पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय समेत 100 पुलिस कर्मी शामिल हुए। हाफ मैराथन एसपी कार्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी तिराहा, मुसाफिरखाना मोड़, मवई धाम पावर हाउस होते हुए धनी जलालपुर गांव स्थित मुंशीगंज रोड पर समाप्त हुई। दौड़ के दौरान 108 एंबुलेंस पर स्वास्थ्य टीम भी मौजूद रहे। हाफ मैराथन दौड़ में दयाराम, अंकित, प्रमोद कुमार, अमित चीमा व अवनीश मिश्र ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागी को एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बताई आजादी की कहानी
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहर स्थित मनीषी महिला महाविद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग व बैंक आफ बड़ौदा के समन्वयव से विभाजन, विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राकेश कुमार मिश्र ने किया। प्रदर्शनी के बाद लोक गायक अशोक तिवारी की ओर से लोक गीत प्रस्तुत किया तो तो छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर डीएम समेत अन्य अफसरों ने आजादी की कहानी बताते हुए शहीदों के बलिदान को सम्मान देने के लिए सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, डीडीओ तेजभान सिंह, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक व एलडीएम विमल कुमार समेत बड़ी संख्या में अफसर व विद्यार्थी मौजूद रहे।
15 अगस्त को होगी पांच किमी हाफ मैराथन
अमेठी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं की पांच किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में किया गया है। निर्धारित समय पर हाफ मैराथन रेस स्टेडियम परिसर से शुरू होगी। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी मो. मुशर्रफ खां ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले जिले के इच्छुक बालक/बालिका आधार कार्ड/जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। (संवाद)