{"_id":"65cbc85fbc01dc2233023ba6","slug":"police-performance-explained-to-cabinet-minister-amethi-news-c-96-1-ame1003-113565-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कैबिनेट मंत्री के सामने बताई पुलिस की कारगुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कैबिनेट मंत्री के सामने बताई पुलिस की कारगुजारी
Wed, 14 Feb 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापति के घर पर भोजन करते मंत्री नंदी व अन्य। संवाद
शाहगढ़ (अमेठी)। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार की रात कटरा शाहगढ़ गांव में प्रवास के दौरान जनता से उनकी समस्याओं के बारे में संवाद किया। इस दौरान पुलिस की कारगुजारी भी बताई गईं। भाजपा के ही एक बूथ अध्यक्ष ने पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मंत्री ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
गांव चलो अभियान में तय कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोमवार की रात नौ बजे कटरा शाहगढ़ गांव पहुंचे। गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान के आवास पर मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन आधारित बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ लोगों के बीच जाने के लिए कहा। मंत्री गांव में ही पीएम आवास योजना की लाभार्थी सीतापति के आवास पर पहुंचे।
मंत्री नंदी, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र व नायब तहसीलदार आरुषि त्रिपाठी के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। उन्होंने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान भी बताया। मंगलवार की सुबह सात बजे पुलिस की ओर से उन्हें गांव में ही गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
बारिश होने से वह सुबह ही गांव से रवाना हो गए। इस दौरान रविंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, विपिन वैश्य, विजय किशोर तिवारी, घीसन मिश्र, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती पांडेय आदि मौजूद रहे।
पुलिस कर्मी दबाव बनाकर मांग रहा पैसा
भाजपा बूथ अध्यक्ष दुलापुर कला निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने मंत्री से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपनी जमीन पर पशुशाला बनवा रहे थे। पड़ोसी ने चकमार्ग की जमीन की शिकायत राजस्व विभाग में की। जांच के बाद राजस्व टीम ने क्लीन चिट दे दी।
आरोप है कि थाने का एक पुलिस कर्मी पैसे लिए बगैर निर्माण न करने देने का दबाव बना रहा है। शिकायत एसपी से की, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री नंदी ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण दिनेश चौहान ने मंत्री से शाहगढ़ चंदौकी सड़क पर बरात घर से ठकुराइन का पुरवा तक बदहाल सड़क की शिकायत की है।
फाफामऊ प्रयागराज से पहुंचे उद्यमी अखिल जायसवाल ने कहा कि उनका एमओयू पांच करोड़ रुपये का है, जिसे वह कम करके एक करोड़ करना चाह रहे हैं। इसके लिए विभागीय सहयोग मांगा। अन्य ग्रामीणों ने भी कई समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।
चूल्हे पर बनी रोटी से मन हुआ तृप्त औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सीतापति के घर भोजन किया। मंत्री ने भोजन करने के बाद खाने की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीएम आवास योजना की लाभार्थी सीतापति पत्नी हुबलाल कश्यप के आवास पर संगठन पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ भोजन किया। परिवार के सदस्यों ने बड़े स्नेह के साथ लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी को परोसा, जिसे खाकर मन तृप्त हो गया। बातचीत के दौरान पीएम आवास योजना में छत मिलने की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी। भोजन के बाद उन्हीं के घर पर रात्रि विश्राम किया।
भोजन के बाद किया 29 हजार भेंट किए
सीतापति के घर भोजन में मंत्री ने दाल, चावल, सब्जी व रोटी खाई। खाने के बाद सीतापति को 25 हजार रुपये व भोजन बनाने में सहयोग करने वाली चार महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेंट की। घर की मालकिन सीतापति ने बताया उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे शबरी के घर राम आए हैं।