फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police nikay election amethi

Amethi News: पांच जोन व 16 सेक्टर में बंटा शहर

Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
police nikay election amethi
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव के मद्देनजर जलिे के चार निकायों को पांच जान व 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेटों की तैनाती करते हुए उन्हें सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।जिले में दो नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा दो नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) हैं। इन चारों नगरीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। आरओ व एआरओ की तैनाती समेत तमाम तैयारियां पूरी करने के बाद जिले के चारों नगरीय क्षेत्रों को पांच जोन व 16 सेक्टर में बांटकर विभिन्न विभागों के अफसरों को मजिस्टे्रट के रूप में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र गौरीगंज को दो जोन व पांच सेक्टर में विभाजित किया है। सहायक आयुक्त खाद्य राजेश द्विवेदी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह को यहां का जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी तरह जिला क्रीड़ा अधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, वन विभाग के एसडीओ रणवीर मिश्र, सहायक आयुक्त स्टांप सीपी मौर्य, बीडीओ शुकुल बाजार अंजलि सरोज व जिला प्रबंधक पीसीएफ मोनिका सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले की सबसे पुरानी व अति संवेदनशील नगर पालिका परिषद जायस को दो जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। यहां डीएफओ डीएन सिंह व उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान को जोनल मजिस्ट्रेट का दायित्व मिला है। इस नगर पालिका में सेक्टर मजिस्टे्रट की जिम्मेददारी जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र बहादुर सिंह व अभिषेक मिश्र, उपायुक्त वाणिज्य कर अनुराग चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी अंबर मिश्र व उमाकांत सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष द्विवेदी को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अधिशाषी अभियंता जल नि॰गम डीपी सिंह को जोनल मजिस्टे्रट बनाया गया है। यहां बनाए गए दो सेक्टर में सहायक सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी व चकबंदी अधिकारी हरिभान सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अमेठी नगर पंचायत में अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय कुमार को जोनल तो पशु चिकित्साधिकारी प्रदीप पांडेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

सभी को कराया गया अवगत
सभी नामित मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों के निर्वहन से जुड़े निर्देश भेज दिए गए गए हैं। सभी से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सम्यक निर्वहन करेंगे।
अजित कुमार सिंह-एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed