{"_id":"5fcfb2658ebc3ecfb569ceab","slug":"police-killed-three-inter-tributary-smugglers-amethi-news-lko553846264","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय तीन गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय तीन गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण व निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान इन्हौना पुलिस को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय चौकी प्रभारी ने तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को दबोचते हुए उसके पास मौजूद आठ किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया।
जिले में मादक पदार्थों के फल फूल रहे धंधे को जड़ से उखाड़ने के लिए एसपी ने एक अभियान चला रखा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने तथा प्रतिदिन की उपलब्धि से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
सोमवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर ने इन्हौना चौकी प्रभारी तनुज कुमार पाल को अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप मादक पदार्थ तस्करों के मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने रेलवे क्रॉसिंग के समीप मौजूद तीन संदिग्धों को घेरकर दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में एक की पहचान जिला प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के गांव टूडरपुर निवासी संतोष कुमार पटेल, दूसरे की इसी जिले के थाना उदयपुर के गांव पूरे पुरंदर निवासी रूपेंद्र प्रताप सिंह तथा तीसरे की रायबरेली के थाना क्षेत्र सलोन के गांव आहिया कमालुद्दीन निवासी राजू वर्मा के रूप में हुई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान संतोष कुमार के पास से चार किलो, रूपेंद्र के पास से एक तो राजू वर्मा के पास मौजूद झोले से तीन किलो गांजा बरामद हुआ।