{"_id":"67fabe9e0a9da8a0970b035b","slug":"police-could-not-catch-brother-in-law-accused-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1002-138243-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हत्या के आरोपी जीजा को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हत्या के आरोपी जीजा को नहीं पकड़ सकी पुलिस
Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के बाबू हुजब्बर सेवरा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ गोलू (23) की उनके जीजा ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद भागे जीजा को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है।
सुल्तानपुर के कुड़वार थाने के महराजगंज शादीपुर गांव निवासी शरीफ पर मृतक की बहन जसीमुल निशा ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने शरीफ को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी। उसके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है, लेकिन घटना के बाद से अब तक पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाईं।
वहीं घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और ग्रामीण गमगीन हैं। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि आरोपी की लोकेशन से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।