फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police arrested history sheeter facing 16 criminal case along with three associates during encounter In Amethi

अमेठी में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, 16 मुकदमे दर्ज हैं; तीन साथियों सहित गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 09:47 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 09:47 AM IST
सार

अमेठी में पुलिस ने मवेशी व सोलर पैनल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मुठभेड़ में 16 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
police arrested history sheeter facing 16 criminal case along with three associates during encounter In Amethi
मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अमेठी में मंगलवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने इसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


मुठभेड़ गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के रोहसी खुर्द गांव के पास हुई। घायल बदमाश की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू निवासी संपतपुर मजरे गुवावां के रूप में हुई है। इस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दद्दन प्रसाद वर्मा निवासी पूरे भगीरथ मजरे शाहपुर, मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू निवासी मुंडका जोधपुर मजरे रामपुर, नौरंगाबाद तथा तेजबहादुर निवासी पूरे प्रसाद सिंह मजरे बरौलिया को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

अख्तर हुसैन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के सूचना मिली कि रोहसी खुर्द से टीवी टावर जाने वाले मार्ग पर एक पिकअप वाहन में चार संदिग्ध युवक चोरी की वारदात के लिए रेकी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहन सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान अख्तर हुसैन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर अख्तर के पास से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और नकदी बरामद हुई। अन्य आरोपियों के पास से भी नकदी मिली। पिकअप वाहन से तीन रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और प्लायर बरामद हुआ। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट कूटरचित मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी करके 60 हजार रुपये में बेचा था। बरामद 32,200 रुपये उसी रकम के शेष बचे हैं। करीब एक माह पहले बासूपुर पंचायत भवन और तीन माह पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की। 

किस पर कितने मुकदमे

  • अख्तर हुसैन उर्फ राजू : 16 मुकदमे
  • तेजबहादुर : 6 मुकदमे
  • मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू : 2 मुकदमे
  • दद्दन प्रसाद वर्मा : कोई आपराधिक इतिहास नहीं

इन वारदातों का हुआ खुलासा

  • लोनियन का पुरवा से मवेशी चोरी
  • बासूपुर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी
  • अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी
  • रोहसी खुर्द में मवेशी चोरी की तैयारी

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मवेशी और सोलर पैनल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed