{"_id":"5f90690f8ebc3ea3736f36f9","slug":"police-amethi-news-lko546450742","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीदों की याद में बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धासुमन व श्रद्धांजलि देते हुए उनकी वीरगाथा कर्मियों को बताई गई।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वीर सपूतों की याद में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम हुआ। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी दयाराम सरोज ने शहीद वीर जवान जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से मुठभेड़ में लड़ते-लड़ते अपने प्राण गवां दिए उन्हें पुष्पचक्र व श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर एएसपी ने परेड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के ऐसे जवान जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से मुठभेड़ में लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को सैल्यूट करते हुए उनके परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। एएसपी ने वीर शहीदों के बलिदान को विस्तार से बताते हुए कर्मियों से ईमानदारी व साहस से ड्यूटी करते हुए फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की अपील की। इस मौके पर सभी सीओ व थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।