{"_id":"643c3c0d1d2c6661580ea66f","slug":"police-amethi-foot-amethi-news-c-13-1-186584-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैदल गश्त कर खंगाला शहर का चप्पा चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैदल गश्त कर खंगाला शहर का चप्पा चप्पा
Sun, 16 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
पैदल गश्त करती पुलिस फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयागराज में शनिवार की रात अतीक हत्याकांड के बाद शासन द्वारा पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट का आदेश दिए गए थे। शासन से निर्देश मिलते ही जिले की पुलिस भी सक्रिय कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने रातभर अलग अलग इलाकों और होटल व ढाबों की चेकिंग की। शनिवार रात करीब 11 बजे प्रभारी एसपी हरेंद्र कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय कर दिया। निर्देश मिलते ही सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की ओर निकल पड़े। थानों की अन्य फोर्स को क्षेत्र में भ्रमणशील कर दिया गया। होटल संचालकों को किसी को कमरा देने पर उसका पूरा विवरण लेने व उसकी सूचना देने का निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रभारी एसपी ने तीन अतिरिक्त क्यूआरटी टीम का गठन करते हुए उनकी तैनाती का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने मुसाफिरखाना, गौरीगंज व अमेठी सर्किल में मुख्यालय के थानों पर क्यूआरटी टीम को अगले आदेश तक मुस्तैद रहते हुए सीओ के निर्देश में काम करने का निर्देश दिया। संवेदनशीलता को देखते हुए जायस व जगदीशपुर थाने को डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मुहैया कराई गई है।
रविवार की सुबह से जिले के सभी चौक चौराहों के साथ ऐसे इलाकों में पुलिस फोर्स की मौजूदगी सुनिश्चित करा दी गई। सीओ और थाना प्रभारी क्षेत्र में दिनभर भ्रमणशील रहे। रमजान माह के चलते दोपहर एक बजे से दो बजे तक होने वाली नमाज के दौरान मस्जिदों पर फोर्स तैनात रही। जिला मुख्यालय पर प्रभारी एसपी व सीओ मंयक द्विवेदी फोर्स के साथ तो अन्य इलाकों में संबंधित सीओ ने दिन में कई बार पैदल गश्त कर लोगों को पुलिस की मुस्तैदी का अहसास कराया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म की होती रही निगरानी
पुलिस सोशल मीडिया प्लेट्रफार्म की निगरानी करती रही। मीडिया सेल में पूरा दिन सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर पड़ रही पोस्ट की निगरानी पुलिस कर्मी करते रहे। अफसरों ने मीडिया सेल को ऐसी किसी भी पोस्ट की तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया है।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज की वारदात को लेकर अफवाह फैलाने व कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के लोग ऐसी किसी भी पोस्ट व अफवाह पर ध्यान नहीं दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हरेंद्र कुमार, प्रभारी एसपी