{"_id":"66d0fb2c2315fdae4904e654","slug":"police-alert-cctv-cameras-of-markets-checked-amethi-news-c-96-1-ame1002-124560-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस अलर्ट, जांचे गए बाजारों के सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस अलर्ट, जांचे गए बाजारों के सीसीटीवी कैमरे
Fri, 30 Aug 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुल्तानपुर में बुधवार को हुई डकैती कांड के बाद जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बार्डर चेकिंग व्यवस्था को प्रभावी करते हुए बृहस्पतिवार को सर्राफा मार्केट, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे व सायरन की क्रियाशीलता की जांच की। संदिग्ध दिखने पर सूचना देने की बात कही।
सुल्तानपुर जिले में डकैती कांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसपी अनूप सिंह ने बुधवार रात रामगंज थाने के अमेठी-प्रतापगढ़ के परसोईया बॉर्डर व संग्रामपुर थानाक्षेत्र स्थित बैरियरों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति का परीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को अमेठी में सीओ लल्लन सिंह ने एसएचओ अमर सिंह संग क्षेत्र की जांच की। गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जायस सहित अन्य बाजारों में संबंधित क्षेत्र की पुलिस ने पैदल मार्च किया। विशेषकर सर्राफा मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरा, सायरन व सुरक्षागार्ड आदि के बारे में जानकारी ली। भीड़-भाड़ वाले स्थानों के साथ दुकानों के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग भी की।