फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   poision amethi admit hospital denger

Amethi News: विषाक्त पदार्थ खाने से होमगार्ड की हालत गंभीर

Tue, 04 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 04 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
poision amethi admit hospital denger
अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के पीआरबी में तैनात होमगार्ड ने सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। होमगार्ड को गंभीर हालत में संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां स्थिति ठीक होने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज निवासी होमगार्ड रंजीत यादव शहर स्थित गंगागंज मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व होमगार्ड रंजीत यादव की ड्यूटी थाना क्षेत्र मुंशीगंज के पीआरबी पर हुई है। सोमवार को रंजीत ड्यूटी के बाद गंगागंज मोहल्ला स्थित अपने आवास पर आया। अचानक उसकी हालत गंभीर हुई तो परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत की हालत गंभीर देख संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद रात में ही हालत सुधारने पर चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि होमगार्ड रंजीत यादव पिछले पांच वर्ष से डायल 112 में ड्यूटी कर रहा है। एक सप्ताह पूर्व मुंशीगंज थाना क्षेत्र पीआरबी में ड्यूटी लगी है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से जाने के बाद वहां भोजन आदि किया। रात में तेज पेट दर्द हुआ तो उसे सीएचसी परिजन ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed