फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pm awas

Amethi News: तीन साल में 38 हजार लोगों को मिला प्रधानमंत्री आवास

Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
pm awas
अमेठी। पिछले दो साल में जिले के 38,592 ग्रामीणों को पीएम आवास का लाभ मिल गया है। इसमें से 43,354 लोगों का चयन के बाद पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित है। योजना के तहत ऐसे लोगों को लाभ देने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवास प्लस वेबसाइट पर ऐसे 44,460 लोगों को सूचीबद्ध किया गया था। आवास प्लस सूची में शामिल नामों से ही शासन से लक्ष्य आवंटित होने के बाद लाभार्थी का चयन किया जा रहा था।
वित्तीय वर्ष 2020-21 से अब तक 38,592 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा चुका है। चयन होने के बाद ऐसे 43,354 लाभार्थियों का पंजीकरण कर लिया गया है। चयन के बाद पात्र लाभार्थियों के खाते में आवास निर्माण के लिए राशि भी भेजी जा रही है। राशि भेजने के बाद ऐसे लोगों को आवास निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आवास प्लस सूची में शामिल नामों में से 1,106 लाभार्थी ऐसे बचे हैं जिनका अब तक पंजीकरण नहीं किया गया है। शासन ने इसी वित्तीय वर्ष में आवास प्लस सूची में शामिल सभी लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने की कवायद में जुटी है। जिला स्तर पर इन लाभार्थियों के पात्रता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने जिले के सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायतों को आवास प्लस सूची में बचे लोगों के पात्रता की जांच करने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि उसमें से जितने लाभार्थी पात्र हों उनका पंजीकरण कराया जाए। जो लाभार्थी अपात्र हों उनका नाम सूची से हटा दिया जाए।

पीडी आशुतोष दुबे ने बताया कि वर्ष 2021 में 16,497, 2022 में 11,243 तो 2023 में 10,852 लाभार्थियों का चयन की पीएम आवास योजना के तहत किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में चयनित लाभार्थियों के सापेक्ष 1,219 के खाते में प्रथम किश्त की राशि भेजी जा चुकी है। शेष के खातों में भी राशि भेजी जा रही है। राशि भेजने से पहले सभी के प्रपत्र की जांच करते हुए बैंक खाता आदि का मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed