फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Plans were communicated to parents

Amethi News: अभिभावकों को बताईं योजनाएं

Sat, 30 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Plans were communicated to parents
अमेठी सिटी। जगदीशपुर, जामों, बाजारशुकुल, गौरीगंज और संग्रामपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-अध्यापक बैठक हुई। इसमें बच्चों की पढ़ाई, विद्यालयों की सुविधाओं और सरकारी योजनाओं पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन



बैठक की थीम बढ़ते कदम घर से स्कूल रखी गई। इस आधार पर शिक्षकों ने दीक्षा एप के नवीनतम संस्करण 5.0 को अभिभावकों के मोबाइल में डाउनलोड कराया और उसकी उपयोगिता बताई। शिक्षकों ने कहा कि इस एप से बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियां और गृह आधारित शिक्षण से जुड़ी जानकारियां आसानी से मिलेंगी। साथ ही एप के माध्यम से प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन



शिक्षकों ने अभिभावकों को नामांकन, बच्चों की नियमितता, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की स्थिति, दिव्यांग विद्यार्थियों के सहयोग, डीबीटी और विद्यालय प्रबंध समिति जैसी योजनाओं से अवगत कराया। अभिभावकों ने भी पढ़ाई, यूनिफॉर्म और विद्यालय की सुविधाओं पर अपने विचार रखे। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति दर्ज की गई है, जो शिक्षा सुधार की दिशा में सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि एक सितंबर को शेष सात ब्लॉकों में भी इसी प्रकार की बैठक होगी। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को अधिकतम अभिभावकों को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed