{"_id":"68b5f472353f2ca4e503a09c","slug":"petrol-was-freely-available-without-helmet-amethi-news-c-96-1-ame1002-147597-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना हेलमेट बेरोकटोक मिला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना हेलमेट बेरोकटोक मिला पेट्रोल
Tue, 02 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में एसबीआई के बगल पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट के दिया जा रहा पेट्रोल। -संवाद
अमेठी सिटी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सोमवार से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान फिर से शुरू हुआ। पहले दिन ही अभियान फुस्स नजर आया। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवारों को बिना रोकटोक के पेट्रोल दिया गया। हालांकि, कुछ स्थानों पर सेल्समैन और बाइक सवारों के बीच हल्की तकरार भी हुई।
जिले के 118 पेट्रोल पंपों पर यह नियम प्रभावी रूप से लागू किया गया है। गौरीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहनकर आए हृदयराम ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा का पहला कदम है और इसे अपनाना सभी के लिए जरूरी है। रामकरन गुप्ता ने बताया कि घर पास में है, इसलिए हेलमेट नहीं पहना था। पेट्रोल के लिए उन्हें पैदल घर जाकर हेलमेट लाना पड़ा। धर्म विजय ने कहा कि नियम सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए पालन करना जरूरी है।
डीएसओ शशिकांत सेन ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और लापरवाही पर पंप संचालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कहा कि अभियान पूरे महीने चलेगा। ट्रैफिक पुलिस एवं समाजसेवी संस्थाएं सहयोग करेंगे। यह प्रयास सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में सजगता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है।