फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Performance of women on not getting accommodation

प्रदर्शन पर उतरीं आवास नहीं मिलने से नाराज महिलाएं

Tue, 10 Nov 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Performance of women on not getting accommodation
अमेठी। प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम शामिल होने के बावजूद आवास नहीं मिलने से नाराज महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप मढ़ा। सूचना पर पहुंचीं एडीएम ने आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन

अमेठी तहसील के रायफुलवारी गांव की रहने वाले चार महिलाएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। महिलाएं सभागार के प्रवेश द्वार पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक जनगणना की सूची के आधार पर वे प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र हैं।
विज्ञापन

उनका नाम पात्रता सूची में शामिल है। बावजूद इसके उन्हें आवास का लाभ दिया जा रहा। महिलाओं ने पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए सूची में नाम शामिल होने के बावजूद सुविधा शुल्क नहीं मिल पाने पर सूची से नाम काटने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर महिलाओं के बैठने की जानकारी मिलते ही एडीएम वंदिता श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं और उनकी बात सुनकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। महिलाओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का सत्यापन, उनकी पात्रता परीक्षण कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने तथा पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed