फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People wandering to quench their thirst in the hot afternoon

Amethi News: तपती दोपहरी में प्यास बुझाने के लिए भटक रहे लोग

Thu, 02 May 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
People wandering to quench their thirst in the hot afternoon
धूप से बचने के लिए सिर पर बैग रख कर जाते बच्चे।
अमेठी सिटी। लू के साथ बेचैन करने वाली भीषण गर्मी रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। इसके बावजूद भीषण गर्मी में भी जिले के सार्वजनिक स्थालों पर अभी तक पीने के पानी का समुचित प्रबंध नहीं किया गया है। जबकि बुधवार को पारा 41 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन


दिन में बाहर निकले वाले सिर पर अंगौछा, टोपी लगा रहे लेकिन धूप से राहत नहीं मिल रही है। पंखे कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। गांव हो या शहर, गर्मी की मार से हर कोई जूझ रहा है। 8.9 किमी घंटे की रफ्तार से लू चलने से गर्म हवा शरीर को झुलसा देने वाली रही। जिले के जामो मोड़ हो या फिर मुसाफिरखाना मोड़, यहां पर गर्मी के मौसम में भी पेयजल का समुचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इस भीषण गर्मी में बाजारों में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। गर्मी से यहां पर लोगों का गला सूख रहा है। स्कूल से अवकाश होने के बाद दोपहर में गर्मी से बच्चे भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। 8.9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बताया कि 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने एवं हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। जिससे अभी लू से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरतें सावधानी
- लंबे समय तक धूप में रहने से बचें, विशेषकर दोपहर के समय धूप में न रहें।
- घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
- डिहाइड्रेशन से बचने रखने के लिए ओआरएस, लस्सी, नींबू, पानी आदि का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed