फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People remained distressed all night due to power cuts, tripping, and low voltage.

Amethi News: कटौती, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से रातभर बेहाल रहे लोग

Thu, 20 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
People remained distressed all night due to power cuts, tripping, and low voltage.
संग्रामपुर के उमापुर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने पहुंचे ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। बारिश के बाद मंगलवार रात जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। कहीं चार घंटे कटौती हुई तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल रहे। पनियार पावर हाउस से जुड़े 250 गांवों के एक लाख से अधिक ग्रामीणों को बिजली संकट झेलना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल सके।
विज्ञापन


पनियार पावर हाउस की बिजली शाम छह बजे ठप हुई और रात करीब 10 बजे बहाल हुई। इसके बाद लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। उमस और गर्मी में लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन


अमेठी उपकेंद्र के टाउन-एक और टाउन-दो फीडरों की आपूर्ति मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक कई बार बाधित रही। उमानगर में एबीसी केबल जलने के बाद तार टूटने से टाउन-दो की आपूर्ति बंद रही। कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ लालजी ने बताया कि फॉल्ट ठीक कर दिया गया है। इससे शहर और आसपास के करीब तीन लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। सेमरौता उपकेंद्र से बुधवार को 20 से अधिक बार ट्रिपिंग हुई और पांच घंटे से अधिक कटौती रही।

जगदीशपुर और तिलोई उपखंड में रात-दिन मिलाकर 10 घंटे से अधिक कटौती हुई। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हुए और बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी और लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed