फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People reached temples for praising lord shiva on first monday of sawan month

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 26 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
People reached temples for praising lord shiva on first monday of sawan month
08 : जगदीशपुर : आनंदेश्वर महादेव मंदिर में शिव की आराधना करते भक्त। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/जगदीशपुर/अमेठी। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सावन मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूरे माह शिव भक्त प्रसिद्ध शिवालयों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए ताला के मुकुटनाथ मंदिर, आनंदेश्वर महादेव मंदिर के अलावा इंडोगल्फ, भेल, संजय गांधी पॉलीटेक्निक कैंपस स्थित शिव मंदिर, यूपीसीडा कालोनी सहित जगदीशपुर के सत्तेश्वर, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित शिव मंदिर के अलावा क्षेत्र के अन्य शिवालयों को रंग रोगन के साथ ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलिंग की आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही रविवार देर रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए थे। सोमवार भोर से ही शिवमंदिरों में बोल-बम के नारे के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने किया। कोविड काल के चलते अधिकांश श्रद्धालुओं ने घरों पर ही अनुष्ठान कर वैैदिक मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक किया।
भगवान शिव को प्रिय श्रावण मास
जगदीशपुर। पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार श्रावण मास में भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व होता है। सोमवार भोले बाबा का प्रिय दिन माना जाता है। इसलिए श्रावण मास के सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इस महीने में लघुरुद्र, महारुद्र या अतिरुद्र पाठ को कर हर सोमवार शिव का व्रत करना चाहिए। श्रावण मास में सोमवार को श्री गणेश, भगवान शिव, माता पार्वती और ननदी देव की पूजा में जल, दूध, दही, चीनी, घी, शहद, पंचामृत, मोली और वस्त्र समेत जनेऊ, चंदन, रोली, चावल, फूल, बेल-पत्र, भांग, आक-धतूरा, कमल, गट्ठा, प्रसाद, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, मेवा व दक्षिणा अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed