फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People of Muslim community met Smriti Irani

Amethi News: मुस्लिम समाज के लोगों ने की स्मृति इरानी से मुलाकात

Mon, 01 Apr 2024 06:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
People of Muslim community met Smriti Irani
अमेठी। चचा कैसे हैं, आपका स्वास्थ्य कैसा है, सरकार की योजनाएं आप तक पहुंच रहीं हैं। कोई परेशानी तो नहीं। ये बातें रविवार को गौरीगंज के मेदन मवई स्थित सांसद आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने हाल-चाल पूछते हुए साझा की। केंद्रीय महिला बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने अपने आवास पर संसदीय क्षेत्र से आए मुस्लिम समाज के लोगों से रविवार को मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बीते चार दिनों से संसदीय क्षेत्र भ्रमण के साथ आवास पर बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक कर सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की। क्षेत्र से आए मुस्लिम समाज के लोगों ने मंत्री से मुलाकात कर अपने मन की बात कही। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बगैर भेदभाव के योजनाएं पहुंच रही हैं। इसके साथ ही सांसद ने लोकसभा सोशल मीडिया वॉलेंटियर मीट में प्रति भाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed