{"_id":"644eaf1bd9b741cc6a04c2d4","slug":"people-listen-to-mind-will-imbibe-in-life-amethi-news-c-13-1-209735-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लोगों ने सुनी मन की बात, जीवन में करेंगे आत्मसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लोगों ने सुनी मन की बात, जीवन में करेंगे आत्मसात
Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज/इन्हौना (अमेठी)। जिले के 1,954 स्थलों पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश सुनकर उसे जीवन में उतारने को कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की मौजूदगी में रविवार को जगदीशपुर के गुलाबगंज चौराहे पर स्थित श्री हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज एवं जीवन के उत्थान में जिनती भी आवश्यकताएं हैं। उसे मन की बात में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है।
जिला मुख्यालय पर रंजीतवापुर स्थित आकाशवाणी केंद्र पर मन की बात कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, ज्ञान सिंह, सतीश श्रीवास्तव आदि ने सुना। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित जागृति इंटर कॉलेज सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि हर माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर कश्मीर के मंजूर और हरियाणा के सुनील जगलान तक का जिक्र किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण मिश्र, शीतला प्रसाद पांडेय, सज्जन पांडेय, धर्मेश मिश्र, पूर्व प्रमुख रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर
जगदीशपुर (अमेठी)। रानीगंज में मन की बात के 100वें एपिसोड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी की ओर से भेजे गए पोषण किट का 90 गर्भवती महिलाओं में वितरण किया गया। शिविर में करीब 300 महिलाओं को निशुल्क परामर्श दिया गया।