फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People facing lot of problems in getting their Aadhar cards made in Amethi post office

Amethi News: सुबह से शाम तक कतार... फिर भी नहीं बन पा रहा आधार, साइट बंद तो कभी नंबर ही नहीं आता; लोग परेशान

Fri, 02 May 2025 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 May 2025 03:38 PM IST
सार

अमेठी में सुबह से शाम तक लोग कतार में लग रहे हैं। फिर भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। कभी साइट बंद तो कभी नंबर ही नहीं आता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
People facing lot of problems in getting their Aadhar cards made in Amethi post office
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के अमेठी में शहर क्षेत्र स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने का केंद्र बनाया गया है। यहां आधार कार्ड बनवाने में आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए सुबह से कतार में खड़े लोग दिनभर इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। कभी साइट धीमी हो जाती है तो कभी नंबर ही नहीं आता।

विज्ञापन


सरकारी योजनाओं, स्कूल प्रवेश और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए आधार अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह खाना लेकर डाकघर पहुंचते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों और तकनीकी दिक्कतों के चलते उन्हें कई-कई दिन तक लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ककवा निवासी राम सुफल ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से आधार बनवाने आ रहे हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। बनवीरपुर निवासी शिवम ने कहा कि बचपन में बने आधार में फिंगरप्रिंट अपडेट कराने में महीनों से मशक्कत कर रहे हैं। कई बार नंबर आता है, लेकिन साइट नहीं चलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक परेशान, अपार आईडी भी अधूरी

बच्चों के स्कूलों में प्रवेश और अपार आईडी बनाने के लिए आधार जरूरी है, लेकिन समय पर आधार न बनने से अभिभावकों को मजबूरी में पुराने या गलत डाटा वाले आधार से काम चलाना पड़ रहा है। डाकघर पर आए विजय कुमार, शिवकली, मनोरमा आदि ने मांग की है कि आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाए।

नियमित बन रहा आधार कार्ड

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर राम आसरे सोनकर ने बताया कि प्रतिदिन 50 से अधिक आधार बनाए जा रहे हैं। कभी-कभी तकनीकी खामी आने से काम प्रभावित होता है, लेकिन प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों को सेवा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed