फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are troubled due to lack of electricity

Amethi News: बिजली न मिलने से लोग परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to lack of electricity
अमेठी। शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र, इस समय बिजली की अघोषित कटौती को लेकर लोग परेशान हैं। तय शेड्यूल से काफी कम बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



तहसील मुख्यालय के उपभोक्ताओं को 21 घंटे व गांव के उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली देने का फरमान है। जून में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाया तो अघोषित बिजली कटौती तेज हो गई। शहर के बिजली उपकेंद्र अमेठी, पीठीपुर, बेनीपुर, खेरौना, भेटुआ, शुकुलपुर, भादर उपकेंद्रों पर आपूर्ति व्यवस्था का यही हाल है। कंट्रोल से ही रात को पांच से छह घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। इसके अलावा दिन में भी कटौती हो रही है।
विज्ञापन




लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति बेहतर है। ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅल्ट से या कंट्रोल से कटौती हो जाती है। बेहतर बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed