{"_id":"684b2452b71967cf510d9424","slug":"people-are-not-getting-confirmed-tickets-people-are-worried-amethi-news-c-96-1-ame1002-142371-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, लोग परेशान
Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग समाप्त होते ही परदेश से आए लोग वापसी की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन ट्रेनों में भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं। यात्रियों को वेटिंग टिकट थमाए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ, पद्मावत, पंजाब मेल, उद्योगनगरी और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग 75 से 100 तक पहुंच चुकी है। तत्काल कोटे के टिकट भी कुछ ही सेकंड में खत्म हो जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को एसी कोच के लिए टिकट की लाइन में खड़े 10 यात्रियों में से केवल तीन को ही टिकट मिल सका। स्लीपर कोच में भी 20 में से आठ यात्रियों को ही टिकट मिला। इससे शादी-ब्याह में शामिल होकर लौटने की कोशिश कर रहे लोग लगातार टिकट न मिलने से परेशान हैं। दिल्ली निवासी अंजनी पांडेय ने बताया कि तीन दिनों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मुंबई निवासी शफीक ने कहा कि काम पर लौटना जरूरी है, मगर कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि टिकट की बुकिंग नियमित रूप से हो रही है, लेकिन भीड़ अधिक होने से सीटें जल्दी भर जाती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, फिर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।