फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Penalty will be imposed on the executive body for not completing the work on time

Amethi News: समय से काम पूरा नहीं करने पर कार्यदायी संस्था पर लगेगा अर्थदंड

Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Penalty will be imposed on the executive body for not completing the work on time
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा के सर्विस रोड पर इंटरलॉकिंग व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। नियत समय बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया। यूपीसीडा की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया। विभाग अब कार्यदायी संस्था पर अर्थदंड लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा स्थित सेक्टर 22 में पुरानी सड़कों का नवीनीकरण व इंटरलॉकिंग का कार्य 91.62 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ था। 13 जनवरी 2023 को इंटरलॉकिंग का अनुबंध बाजार शुकुल के नयापुरवा बाहरपुर स्थित मेसर्स महोना ट्रेडर्स को मिला था। कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2023 नियत की गई थी। इस अवधि के भीतर कार्यदायी संस्था द्वारा महज दस प्रतिशत काम कराया गया।
विज्ञापन

यूपीसीडा ने कार्यदायी संस्था को दो मार्च 2023 को पत्र भेजकर सर्फेस एरिया में केवल लेबलिंग का कार्य किए जाने का हवाला देकर अर्थदंड लगाने की नोटिस दी थी। बावजूद इसके 14 अप्रैल 2023 को समय से काम पूरा नहीं होने पर 15 अप्रैल को दोबारा नोटिस भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में यूपीसीडा लखनऊ सिविल के प्रबंधक राजकमल सिंह ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी अनुबंधित कार्य को समय से पूरा नहीं किया गया। बताया कि सोमवार को दोबारा नोटिस भेजी गई है। बावजूद इसके यदि काम पूरा नहीं किया गया तो अर्थदंड के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया कि प्राधिकरण ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed