{"_id":"68e562e882b63fd39500c19a","slug":"pcs-exam-will-be-conducted-under-cctv-surveillance-amethi-news-c-96-1-ame1002-149911-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा
Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार, 12 अक्तूबर को होगी। जनपद में परीक्षा के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 6,240 अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। पहली पाली में प्रवेश सुबह आठ से 8:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर एक से 1:45 बजे तक दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
हर केंद्र पर दो पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो अभ्यर्थियों की तलाशी लेंगे और परीक्षा के दौरान सतर्क निगरानी रखेंगे। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पहले निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, सादा कागज और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होते समय दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की मूल व छाया प्रति साथ रखना अनिवार्य है।
डीएम ने की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
डीएम संजय चौहान की अध्यक्षता में सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सीसीटीवी, सुरक्षा, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के गोपनीय बंडलों को निर्धारित समयानुसार ट्रेजरी से प्राप्त कर सुरक्षित रूप से केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि बंडलों की प्राप्ति से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता हर स्तर पर बरकरार रखी जाएगी। बैठक में एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी सहित सभी उपजिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।