{"_id":"663409c801cd79f18c0f13d4","slug":"patients-suffering-from-stomach-ache-and-vomiting-and-diarrhea-increased-due-to-infection-amethi-news-c-96-1-ame1002-117950-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संक्रमण से पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संक्रमण से पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीज बढ़े
Fri, 03 May 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की भीड़
अमेठी सिटी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना पेटदर्द व उल्टी दस्त के 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खांसी संग बुखार व जुखाम भी पीछा नहीं छोड़ रहा है।
मई माह में गर्मी का प्रकोप लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1037 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 467 बुखार से परेशान थे, तो 115 को खांसी आ रही थी। इसके अतिरिक्त हड्डी दर्द, आंख की परेशानी व त्वचा रोग से ग्रसित मरीज भी उपचार कराने पहुंचे। इमरजेंसी में पेटदर्द व उल्टी दस्त के साथ डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंच रहे है। आवश्यकता होने पर उन्हें भर्ती कर के भी उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अमित यादव व डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में हर दिन 30-40 मरीज ऐसे ही आ रहे हैं। बताया कि ऐसे मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
जी मिचलाना
उल्टी दस्त होना
चक्कर आना
चिड़चिड़ापन महसूस होना
सिर दर्द
पेट में मरोड़ उठना
मुंह सूखना।