फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients suffering from sore throat increase due to change in weather

Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े गले में खराश के मरीज

Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from sore throat increase due to change in weather
अमेठी। मौसम में बदलाव के कारण लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सुबह और शाम हो रहे तापमान के उतार-चढ़ाव से युवा, बुजुर्ग और बच्चों में जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। दिन में तेज धूप और शाम को हो रही ठंड के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी अमेठी में शनिवार को मरीजों की कतारें लगी रहीं। खासकर जुकाम, गले में खराश और खांसी से परेशान लोग डॉक्टरों के पास आ रहे हैं।
विज्ञापन



सीएचसी की ओपीडी में लगभग 400 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और गले में खराश से परेशान थे। डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इस समय गले में खराश और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। उनका कहना है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वे सलाह देते हैं कि ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक, ठंडे जूस, लस्सी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। ताजा भोजन करें और वायरल संक्रमण से बचने के लिए उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन



इसके अलावा शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए भी डॉक्टरों ने ध्यान देने की बात की। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि बदलते मौसम में नवजात बच्चों को खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और कमरे में पंखा या एसी का प्रयोग न करें। समय पर इलाज कराने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सर्दी या बुखार का इलाज समय पर न किया जाए तो यह निमोनिया जैसे गंभीर रोग में बदल सकता है, जिससे बच्चे की स्थिति गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों ने सभी को सलाह दी है कि मौसम में बदलाव के दौरान सतर्क रहें और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं। इस प्रकार की सावधानियां बरतने से हम खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed