फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passengers going to Vaishno Devi upset due to not getting confirmed tickets

Amethi News: कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से वैष्णो देवी जाने वाले यात्री परेशान

Sun, 05 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Vaishno Devi upset due to not getting confirmed tickets
अमेठी सिटी। गर्मी की छुट्टी में परिवार सहित देवी माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं। अमेठी होकर गुजरने वाली अर्चना एक्सप्रेस व समर स्पेशल में वेटिंग का आंकड़ा 150 से पार हो गया है। ऐसे में या तो यात्रा स्थगित कराने या तत्काल कोटे का टिकट बुक करवाने की कोशिश में लोग जुटे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर जम्मूतवी के लिए सिर्फ राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का संचालन अमेठी होकर होता है। गर्मी की छुट्टी में माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं व जम्मू कश्मीर के अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए समर स्पेशल ट्रेन संचालित की। लेकिन दोनों ट्रेनों में मई माह में एक दिन भी कन्फर्म टिकट नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन पर मिले सैठा निवासी समर सिंह ने बताया कि परिवार समेत दर्शन को जाने के लिए टिकट बुक करवाने आए थे। तत्काल कोटे से भी टिकट बुक नहीं हो पाया। दूसरे दिन तत्काल कोटे का टिकट बुक करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमोवेश यही हाल रामकिशोर प्रजापति, श्यामबहादुर सिंह, रामजी समेत अन्य यात्रियों का है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि नियमित टिकटों की बुकिंग हो रही है। पहले से लोगों के टिकट बुक करने से वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed