फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passenger deboarding train attacked on platform

Amethi News: ट्रेन से उतरे यात्री पर प्लेटफार्म पर हमला

Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Passenger deboarding train attacked on platform
जगदीशपुर (अमेठी)। प्लेटफार्म पर सुरक्षा को धता बताते हुए शनिवार रात चार लोगों ने एक यात्री पर हमला कर दिया। बचाव में भागने के दौरान उसका सामान भी गायब हो गया।
विज्ञापन




सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश कौशल गुजरात स्थित अहमदाबाद से घर आने के लिए साबरमती-वाराणसी स्पेशल ट्रेन से 16 जनवरी को रवाना हुए। सुल्तानपुर तक आकाश का आरक्षित टिकट था। शनिवार रात ट्रेन 1:35 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आकर रुकी तो गांव नजदीक होने के कारण आकाश ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन



इसी दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद चार लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों से बचने के लिए वह भागने लगे, जिससे प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। कई लोग बचाव करने दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद आकाश ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मामला जीआरपी क्षेत्र को बताते हुए उसे टरका दिया। इसके बाद आकाश ने प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी सिपाही के पास पहुंचकर शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिपाही ने शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए घर रवाना किया। पीड़ित आकाश ने एसओ जीआरपी के सीयूजी नंबर पर वाट्सएप के जरिये भी शिकायत की, लेकिन अब तक जीआरपी ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। कोई मामला है तो पीड़ित को थाने आकर तहरीर देनी चाहिए।







पहले भी प्लेटफार्म पर हो चुकी है मारपीट
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले सीट के विवाद में पांच दिसंबर को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के मड़कियान का पुरवा मजरे दौलतपुर लोनहर गांव निवासी तौहीद (23) पर पांच लोगों ने हमला बोला था, जिसमें तौहीद की मौत हो गई थी, जबकि बचाव में पहुंचे उसके भाई तालिब और तौसीफ घायल हो गए थे। हालांकि मामले में केस दर्ज करने के बाद जीआरपी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed