फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   party workers celebrats priyanka birthday

कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका का जन्मदिन

Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
party workers celebrats priyanka birthday
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन बुधवार को केक काटकर मनाया गया। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी और जिला प्रवक्ता डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की अगुवाई में हुआ। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए काम करने की बात कही। मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कांग्रेस महासचिव के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अब्दुल वाहिद, राजकुमार पांडेय, शेर बहादुर, राकेश सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने संग्रामपुर के गोवर्धनपुर गांव में पहुंचकर उस अनुसूचित जाति के परिवार के साथ केक काटकर प्रियंका जन्मदिन मनाया, जिसके परिवार की किशोरी की दबंगों ने पिटाई की थी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने विद्यालय में बालिकाओं एवं शिक्षकों की मौजूदगी में केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

जामो में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर समारोह पूर्वक जन्मदिन मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राममनोहर व अन्य ने केक काटा। मौके पर परमानंद पांडेय, अभयदत्त चतुर्वेदी, इसरार अहमद, अनुभव तिवारी, अखिलेश तिवारी व रामकुमार समेत तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र विनोद ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रत्येक कार्यकर्ता से जुड़ी हुई हैं। कार्यकर्ताओं के सुख दुख की जानकारी रखती हैं। अमेठी के विकास के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती हैं। मौके पर राकेश मौर्य, बृजेश मिश्र व शिवेन्द्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed