फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parties boil over agricultural law and incident of Hathras

कांग्रेस ने उपवास तो सपा ने रख मौन व्रत

Fri, 02 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Parties boil over agricultural law and incident of Hathras
अमेठी। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों पर कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास रखा तो हाथरस की घटना को लेकर सपा ने दो घंटे का मौन व आम आदमी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद ने भी हाथरस की घटना को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। अमेठी में उपवास कार्यक्रम पर बैठे कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों पारित कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय उपवास किया। केंद्रीय कार्यालय के साथ सभी ब्लॉकों पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यालय में उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने किसान बिल व हाथरस कांड के साथ राहुल व प्रियंका से हुए दुर्व्यवहार पर केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। इस मौके योगेंद्र मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, फतेह बहादुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हाथरस में युवती से हुई हैवानियत के साथ कई अन्य जिलों में हुईं दुष्कर्म व हत्या की वारदातों से नाराज सपाइयों ने शुक्रवार को दो घंटे का मौन व्रत रखा। मौन व्रत का कार्यक्रम गौरीगंज ब्लॉक परिसर में जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव के नेतृत्व में चला।
मौन व्रत में सपा नेता उमेश सिंह, महासचिव रसूल बख्श राईन, अमेठी विस क्षेत्र अध्यक्ष शंभू यादव, महेंद्र सिंह, विमला सरोज, गुंजन सिंह समेत कई सपाई मौजूद रहे। मौन व्रत समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रदेेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
हाथरस की घटना के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भी स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

जिला महासचिव पल्टूराम ने आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने पर बल दिया। इस मौके पर धर्मेश मिश्र, तस्लीम कुरैशी, महेंद्र गुप्ता, अनवर, नत्थू मौजूद रहे। जगदीशपुर में मो. आवेश हन्फी ने भी साथियों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed