फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parking problem in the city is a hindrance to business

Amethi News: शहर में पार्किंग की समस्या बनी व्यापार में बाधा

Mon, 07 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Parking problem in the city is a hindrance to business
अमेठी शहर में पार्किंग न होने से सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन ।-स्रोत : स्थानीय
अमेठी। शहर की प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुड़मंडी, गांधी चौक, ककवा रोड, तहसील रोड और राजर्षि तिराहा जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों और सड़कों के किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से दोपहर से देर शाम तक सड़कें वाहनों से पटी रहती हैं, जिससे ग्राहक खरीदारी करने से कतराते हैं। जाम की समस्या के चलते कई लोग तो अब ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी सूरज ने बताया कि गांधी चौक पर जाम लगना आम बात है। लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता बंद हो जाता है और ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन



व्यापारियों का कहना है कि यदि शहरी क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था कर दी जाए तो बाजारों में फिर से रौनक लौट सकती है, साथ ही ग्राहकों को भी खरीदारी में आसानी होगी। शहर के विकास और व्यापार को गति देने के लिए पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधा का समाधान अब जरूरी हो गया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







बनाई जा रही कार्ययोजना
नगर पालिका ईओ अभिनव यादव ने बताया कि शहर में अवैध तरीके से खड़े वाहनों का चालान किया जा रहा है और इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही इस पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed