फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parents should focus on children's education

Amethi News: बच्चों की शिक्षा पर फोकस करें अभिभावक

Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Parents should focus on children's education
शाहगढ़। भेटुआ के पीएमश्री विद्यालय पश्चिम दुआरा में बृहस्पतिवार को शिक्षक और अभिभावकों की बैठक हुई, जिसमें बच्चों की शिक्षा के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और खेलकूद पर फोकस करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन




प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के प्रति अभिभावकों की जागरूकता और सहयोग बच्चों को शैक्षिक रूप से मजबूत बनाता है। बच्चों को बढ़ते कदम घर से स्कूल की ओर थीम पर रहना चाहिए। विद्यालय में बच्चों की दी गई शिक्षा और गृह कार्य की निगरानी करने के साथ बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन अभिभावकों को करना चाहिए। यह भी कहा कि अभिभावक बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए घर पर खेलकूद का समय भी निर्धारित करें।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे पांच बच्चों को सहायक पुस्तिका दी गई। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों के सम्मुख नामांकन, निरंतर उपस्थिति, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प से बढ़ रही सुविधाएं, पुस्तकालय, स्मार्ट रूम, कंप्यूटर लैब, आउट ऑफ स्कूल, दिव्यांग बच्चों के शिक्षण आदि विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर रामआसरे, सोना देवी, सुनीता चौहान, हृदयराम, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed