फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Parents demonstrated at the school gate

Amethi News: अभिभावकों ने विद्यालय गेट पर किया प्रदर्शन

Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated at the school gate
कमरौली क्षेत्र के कठौरा के महुआ बोझा में स्थित निजी विद्यालय स्कूल के सामने विरोध करते अ​भिभावक
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के कठौरा के महुआ बोझ स्थित निजी विद्यालय पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों को एक वर्ष बाद नाम काट कर बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन



मामला कमरौली इलाके के कठौरा महुआ बोझ स्थित स्कूल का है। कमरौली गांव के सतीश कुमार, दिलशाद, पंकज कुमार ने बताया कि विद्यालय में एक वर्ष पहले उनके बच्चों का प्रवेश आरटीई के तहत लॉटरी के जरिये कराया था। सालभर पढ़ाने के बाद स्कूल ने बिना किसी पूर्व सूचना के ही उनके बच्चों को स्कूल आने से रोक दिया। इतना ही नहीं बच्चों को एक साल की पढ़ाई के बदले न तो मार्कशीट दी और न ही पहचान पत्र दिया या। हैरानी तो इस बात की है कि स्कूल से नाम काटकर बाहर करने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। सिर्फ प्रवेश में दूरी के मानक में कमी ही स्कूल की तरफ से बताई जा रही है।
विज्ञापन



शनिवार को इससे नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचे तो बताया गया कि प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक तक कोई कुछ भी बताने से इन्कार करता रहा। परेशान अभिभावक स्कूल गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी अभिनव कन्नौजिया से मुलाकात की। प्रकरण की शिकायत करते हुए बच्चों के प्रवेश के साथ ही उनकी मार्कशीट व पहचान पत्र दिलाए जाने की मांग की। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि बीईओ जगदीशपुर रामललित को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने प्रधानाचार्य से मामले को लेकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed