फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   panchayatiraj department get 25 civil engineers

पंचायत विभाग को मिले 25 सिविल इंजीनियर

Fri, 30 Sep 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
panchayatiraj department get 25 civil engineers
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायतों में कार्य की अधिकता को देखते हुए शासन की ओर से जिले को 25 इंजीनियर अलॉट हुए हैं। शनिवार को सभी के अभिलेखों की जांच के साथ ही उनका अनुबंध तैयार कराने के लिए बुलाया गया है। दो अक्तूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन ने अब सिविल इंजीनियरों की तैनाती का निर्णय लिया है। अब तक ब्लॉकों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व लघु सिंचाई के अवर अभियंताओं की तैनाती थी। कार्य की अधिकता के चलते समय पर इस्टीमेट व एमबी (मेजरमेंट बुक) बनाने का कार्य नहीं हो पाता था। ऐसे में एक ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों का एक साथ न तो स्टीमेट बन पाता है और न ही एमबी तैयार हो पाती है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रस्ताव के बावजूद ग्राम पंचायतों में कार्य समय पर नहीं हो पाता है। ब्लॉक में एक ही इंजीनियर होने से कार्य की अधिकता को देखते हुए शासन ने पिछले दिनों मैन पावर बढ़ाने के लिए जनपदों में रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट/कंसल्टिंग इंजीनियरों की पंचायतीराज विभाग में तैनाती के लिए 16 दिसंबर 2021 को शासनादेश जारी किया था। तब से शुरू कवायद अब जाकर परवान चढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने जिले के लिए ऐसे 25 इंजीनियरों की सूची डीपीआरओ कार्यालय को भेजी है। पत्र में कहा गया है कि सूची में शामिल इंजीनियरों के अभिलेखों की जांच कर जिले में योगदान करने के लिए उनका अनुबंध पत्र तैयार कराएं। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ कार्यालय की ओर से अनुबंध तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि दो अक्तूबर को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंजीनियरों को अनुबंध पत्र वितरित करेंगे। उसके बाद जिला स्तर पर सभी को अनुबंध वितरित करते हुए उनका योगदान लिया जाएगा। बताया कि शनिवार को सभी को अपने अभिलेखों की मूल प्रति के साथ बुलाया गया है। अभिलेख जांच के बाद उनका अनुबंध तैयार कराया जाएगा जिससे दो अक्तूबर को उन्हें ज्वाइन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed