{"_id":"66b54455ea280786e7081c74","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-dragging-cows-by-tying-them-to-a-tractor-amethi-news-c-96-1-lu11005-123510-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोवंश को ट्रैक्टर में बांध कर घसीटने के मामले में पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोवंश को ट्रैक्टर में बांध कर घसीटने के मामले में पंचायत सचिव निलंबित
Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर इलाके में सांड़ को पकड़ कर ट्रैक्टर से घसीटने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, दो अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि व दो अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। इस मामले की जांच जिला विकास अधिकारी और सीवीओ को जांच सौंपी गई है।
दरअसल सोशल मीडिया पर बुधवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक बेसहारा सांड़ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाते दिखते हैं। एक वीडियो में सांड़ चलता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरे वीडियो में वह गिर कर घिसटता नजर आ रहा है। बाद में सांड़ की मौत हो गई। आनन-फानन में उसे दफना दिया गया था।
यह मामला जब सुर्खियों में आया तो अफसरों ने गंभीरता से लिया। पता चला कि वायरल वीडियो संग्रामपुर क्षेत्र का है। लोगों की शिकायत पर पशु चिकित्सा विभाग और ब्लॉक की टीम सांड़ को पकड़वाने गई थी। जांच में मामला सामने आने पर डीएम ने संबंधित पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी व संग्रामपुर पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
सीवीओ व जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस पूरे मामले की जांच जिला विकास अधिकारी व सीवीओ को दी गई है। सीडीओ सूरज पटेल का कहना है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आगे से चेतावनी दी गई है कि ऐसे मामलों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।