फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Padmashree Sudha Singh gets invitation for life consecration ceremony

Amethi News: पद्मश्री सुधा सिंह को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

Sat, 13 Jan 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Padmashree Sudha Singh gets invitation for life consecration ceremony
सुधा सिंह को आमंत्रण पत्र देते हुए
अमेठी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन एवं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला है, यह क्षण मेरे लिए गौरव का है। यह बातें शुक्रवार को जिले के ब्लॉक भेटुआ के गांव भीमी निवासी अंतर्राष्ट्रीय धाविका पद्मश्री विभूषित सुधा सिंह ने कही।
विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन एवं रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में अब तक जिले से चार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल पाई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुधा सिंह का नाम भी शामिल है। बृहस्पतिवार को उनके तैनाती कार्यस्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशांत भाटिया ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र दिया। सुधा सिंह इस समय रायबरेली के लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में ओएसडी सपोर्ट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

पद्मश्री सम्मानित सुधा सिंह निर्वाचन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वर्ष 2001 से अब तक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में भारत देश के साथ-साथ रेलवे व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। वर्ष 2012 में अर्जुन अवार्ड, वर्ष 2013 में लक्ष्मी बाई अवार्ड, वर्ष 2016 में यश भारती अवार्ड तथा वर्ष 2021 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आराध्य प्रभु श्री राम के इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिल रहा है, जिसमें सिर्फ देश के चिन्हित लोग ही शामिल हो रहे हैं। यह हर्ष का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed