फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paddy purchase target reached

धान खरीद का लक्ष्य पूरा

Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase target reached
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत जिले को धान खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा हो चुका है। खरीद लक्ष्य से अधिक खरीद होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन

जिले में आठ एजेंसी के 58 क्रय केंद्रों पर 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। शुरुआती दिनों में केंद्रों पर किसानों की आवक कम देख जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया तो क्रय केंद्रों पर खरीद का सिलसिला शुरू हुआ। आलम यह है कि 28 फरवरी तक निर्धारित लक्ष्य 1.10 लाख एमटी के सापेक्ष जिले में शुक्रवार तक 21,772 किसानों ने 1,13,335 एमटी धान खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने के बावजूद किसानों की क्रय केंद्रों पर आमद कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा होने के बाद जहां तकरीबन सभी एजेसियों ने खरीद बंद कर दी वहीं विपणन शाखा के क्रय केंद्रों पर अब भी खरीद हो रही है। एजेंसियों पर खरीद बंद होने के बावजूद फसल बिक्री की आशा में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर परिक्रमा कर रहे हैं। बाजार में धान की कीमतों की कमी से परेशान किसानों को क्रय केंद्र भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डिप्टी आरएमओ पंकज ने बताया कि जारी टोकन के सापेक्ष किसानों की खरीद प्रत्येक दशा में की जाएगी। अब टोकन जारी करने की व्यवस्था समाप्त करने के साथ खरीद पूरी करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed