{"_id":"614a13a48ebc3e3ee916c429","slug":"paddy-procurement-will-start-from-november-1-at-56-purchasing-centers-amethi-news-lko5966086168","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन
01 : गौरीगंज : शहर स्थित धान खरीद के लिए निर्धारित विपणन शाखा का क्रय केंद्र। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य के तहत खरीफ सीजन में जिले में 56 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की जाएगी। इसके लिए पांच एजेंसियों के 56 क्रय केंद्रों को मंजूरी देते हुए एक नवंबर से धान खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
निर्धारित क्रय केंद्रों में सबसे ज्यादा 20 क्रय केंद्र मुसाफिरखाना तो सबसे कम नौ क्रय केंद्र अमेठी तहसील क्षेत्र में स्वीकृत किए गए हैं। खरीद के लिए पीसीएफ के 28, विपणन के 17, यूपीएसएस के सात व एफसीआई तथा मंडी परिषद के दो-दो केंद्रों को मंजूरी मिली है।
जिले में खरीफ सीजन में ज्यादातर किसानों की ओर से सिर्फ धान की खेती की जाती है। शासन ने आगामी खरीफ वर्ष के लिए सामान्य श्रेणी धान का 1,940 रुपये तथा ग्रेड-ए धान के लिए 1,960 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।
विज्ञापन
समर्थन मूल्य निर्धारित होने के बाद किसानों को बिना परेशानी उनकी फसल बेचने व उसका भुगतान कराने के लिए खरीद की व्यवस्था जिले में शुरू हो गई है। कवायद सफल हो इसके लिए एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने पिछले दिनों एजेंसियों के क्रय केंद्र का प्रस्ताव मांगा था।
प्रस्तावित क्रय केंद्रों का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को जिले में खरीद के लिए पांच एजेंसियों के 56 क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। एडीएम की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में विपणन शाखा के 17, पीसीएफ के 28, यूपीएसएस के सात व एफसीआई तथा मंडी परिषद के दो-दो क्रय केंद्रों को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरीगंज तहसील क्षेत्र में दस, अमेठी में नौ, मुसाफिरखाना में 20 तथा तिलोई क्षेत्र में 17 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। सभी क्रय केंद्रों पर पंजीकरण के बाद टोकन सिस्टम से एक नवंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक धान खरीद होगी।
व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों को पत्र भेजा गया है। सभी को इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पेयजल, प्रसाधन व छांव समेत अन्य सुविधा दुरुस्त रखने को कहा है। नियमानुसार खरीद कर 72 घंटे में किसानों को भुगतान करने का निर्देश भी क्रय केंद्र प्रभारियों को दिया गया है। क्रय केंद्र पर बिचौलियों के सक्रिय होने तथा किसानों से खरीद में लापरवाही या अनियमितता बरतने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।