फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paddy procurement is not happening at the purchasing center, farmers are upset

क्रय केंद्र पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement is not happening at the purchasing center, farmers are upset
25 : गौरीगंज : जायस स्थित क्रय केंद्र पर तौल के इंतजार में खड़ी किसानों की धान लदी टै्रक्टर-ट्राली। -? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद नहीं हो रही है। जायस स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर रातें गुजारने के बाद भी खरीद नहीं होने से परेशान किसानों का सब्र जवाब दे गया। शनिवार को बड़ी संख्या में किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए धान खरीद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जायस स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर किसानों से धान खरीद नहीं हो रही है। लगातार फसल समर्थन मूल्य योजना में पंजीकरण कराने तथा क्रय केंद्र पर ट्रॉली में अपनी उपज लादकर बारी का इंतजार कर रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी प्रतिदिन अगले दिन आने की बात कह कर रहे हैं। ऐसे में किसान क्रय केंद्र पर रात बिताने को मजबूर हैं। कई दिनों तक ट्रॉली खड़े रहने से उस पर लगा तिरपाल भी बंदर फाड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन

जब किसान क्रय केंद्र प्रभारी से गुहार लगाकर थक गए तो शनिवार को वे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार मिश्र को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में क्रय केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद कराने की गुहार लगाई। किसानों ने धान खरीद नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसान शशि भूषण तिवारी, अभिनेश प्रताप सिंह, गंगा बख्श सिंह, बिंदु सिंह, शिवकुमार मौर्य, राम सनेही, दीपक सिंह, मोहन, गिरीश प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार सिंह, जगदंबा सिंह, सरोज सिंह, अरुणेश प्रताप सिंह व बाबूलाल समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed