{"_id":"669b004d557aaa2c0e0203a4","slug":"pac-vehicle-collides-with-innova-and-overturns-seven-soldiers-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-122319-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इनोवा से टकरा पीएसी वाहन पलटा, सात जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इनोवा से टकरा पीएसी वाहन पलटा, सात जवान घायल
Sat, 20 Jul 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात मुहर्रम की ड्यूटी से लौट रहे पीएसी जवानों का वाहन रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर चौराहे के पास इनोवा कार से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में सात पीएसी जवान जख्मी हो गए।
घायलों को गौरीगंज जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे के बाद इनोवा कार सवार लोग जख्मी होने के बाद भी वाहन छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
जायस क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 पीएसी जवानों लेकर उनका वाहन गौरीगंज आ रहा था। वाहन रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में गांधी नगर चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक इनोवा कार से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में सात पीएसी जवान घायल हो गए। कार सवार लोग हादसे में जख्मी हुए, लेकिन वह वाहन छोड़कर भाग निकले। खबर पाकर जायस पुलिस पहुंची, लेकिन घटनास्थल रायबरेली जिले का था। जायस पुलिस ने घायलों को फौरन गौरीगंज जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पीएसी जवानों का इलाज किया गया। घायलों में विजय कुमार मिश्र, अमित पांडेय, आलोक कुमार, आशीष कुमार, रमेश चंद्र, रामेंद्र सिंह, अवधेश कुमार शामिल हैं। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा के पास सुरक्षित रखवाया गया है। घटना रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र की है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई नसीराबाद थाने से की जाएगी।