फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of Rae Bareli-Jaunpur Intercity Express restored

रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बहाल

Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Operation of Rae Bareli-Jaunpur Intercity Express restored
01 : गौरीगंज : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल से बंद अप/डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से बहाल हो गया। ट्रेन का संचालन बहाल होने से रायबरेली से जौनपुर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों की यात्रा करने वालों के साथ गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़ में नौकरी करने वालों को सुविधा होगी। अब तक जौनपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को निजी साधन से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर 20 मार्च 2020 के पहले विभाग की ओर अप/डाउन रायबरेली-जौनुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर (वीपीएल), प्रतापगढ़-लखनऊ (शटल) तथा बरेली-प्रयाग पैसेंजर समेत 24 जोड़ी ट्रेन संचालित की जाती थीं। मार्च 2020 में कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद विभाग ने ट्रैक की सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद ट्रेनों को संचालित करना शुरू किया।
विज्ञापन

हालांकि विभाग ने ट्रैक पर संचालित रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं किया था। लोगों की परेशानी व मांग को देखते हुए मंगलवार से ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बहाल होने से रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी, अंतू, प्रतापगढ़, मां वाहरी देवी, बादशाहपुर, जंघई, बरसाती, मड़ियाहू, जफराबाद व जौनपुर के यात्रियों के साथ गौरीगंज, अमेठी व प्रतापगढ़ में नौकरी करने वाले दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जिले से बरसाती, मड़ियाहू, जफरादबाद व जौनपुर की यात्रा करने वालों को अब तक निजी वाहन से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जा रहा प्रचार-प्रसार
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि मंगलवार से अप/डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली से रवाना होकर गौरीगंज में अपने निर्धारित समय से 50 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन में अनारक्षित टिकट के साथ मासिक रेल टिकट (एमएसटी) पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। पहले से संचालन शुरू होने की जानकारी टिकट की बिक्री सामान्य से कम रही। संचालन शुरू होने के बाद प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जल्द टिकटों की बिक्री बढ़ेगी और यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed