फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   OPD quadrupled... Machine gasping for blood test

Amethi News: ओपीडी चार गुनी... ब्लड जांच करने में हांफ रही मशीन

Sat, 14 Sep 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
OPD quadrupled... Machine gasping for blood test
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब के बाहर सैंपल देने के लिए खड़े लोग
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की ओपीडी 1300 पहुंच गई है। प्रतिदिन 300 के करीब मरीजों की ब्लड जांच हो रही है। मशीनें जांच में हांफ जा रही हैं। इसी वजह से बीच बीच में मशीन खराब हो जा रही है। भीड़ की स्थिति ऐसी है कि 12 बजे के बाद पहुंचने वाले मरीजों को उस दिन रिपोर्ट तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एक माह पूर्व ओपीडी में 700 से 800 मरीज इलाज के लिए आते थे। उस समय करीब 100 मरीजों की ब्लड जांच होती थी। अब ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। करीब 300 मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए पैथोलॉजी में भेजा जाता है। सबसे ज्यादा वायरल के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में ब्लड जांच के दौरान मशीन गर्म हो जा रही हैं। जिसकी वजह से बीच-बीच में बायोकेमेस्ट्री की मशीन दो बार खराब हो चुकी है। शुक्रवार को ब्लड जांच कराने पहुंचे रामदीन, सुशीला, राम प्रताप व मनोज ने बताया कि जांच के ब्लड दिया तो बताया गया कि जांच रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। अब उन्हें दूसरे दिन भी अस्पताल आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने से लग रहा समय
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पैथोलॉजी में मरीजों की नियमित जांच हो रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने और उनमें कई प्रकार की जांच होने से समय ज्यादा लग रहा है। ऐसे में जांच रिपोर्ट मिलने में कुछ विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed