फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   online registration

पोर्टल पर होगा सभी स्कूलों का ऑनलाइन पंजीयन

Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
online registration
अमेठी। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत स्कूलों की निगरानी करने तथा पात्र बच्चों को योजना से आच्छादित करने के लिए स्कूलों का पोर्टल पर पंजीयन पोर्टल होगा। इसके लिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने बीएसए से सभी स्कूलों की त्रुटि रहित सूचना अपलोड कराते हुए रोजाना रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मनमानी रोकने तथा बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम की योजना से लाभान्वित करने के लिए ऑनलाइन निगरानी की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के स्कूलों की निगरानी के लिए एनआईसी मॉड्यूल पोर्टल पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को डाटा अपलोड कराने को कहा है। यह प्रक्रिया स्कूलों को खुद करनी है। स्कूलों की ओर से अपलोड सूचना का सत्यापन करते हुए बीएसए को प्रतिदिन ई-मेल आईडी पर रिपोर्ट देनी होगी। जिला समन्वयक संजय मौर्य ने बताया कि सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ बीईओ को पत्र जारी कर पोर्टल पर पंजीयन व सूचना अपलोड को कहा गया है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पंजीयन व सूचना अपलोड नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed