{"_id":"6337285731170929915a6f3c","slug":"one-more-found-dengue-positive-amethi-news-lko6508703127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और डेंगू का मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और डेंगू का मरीज मिला
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार आए बुखार पीड़ित मरीजों की हुई जांच में एक में डेंगू की पुष्टि हुई। एलाइजा जांच के लिए सीरम सैंपल लिया गया। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 907 मरीजों में 603 बुखार से पीड़ित पाए गए।
जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तक जिले में बुखार पीड़ित मरीजों की कार्ड से हुई जांच में 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी की एलाइजा जांच के लिए उनका सीरम सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 907 मरीज इलाज कराने आए।
उनमें से 603 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों द्वारा बुखार पीड़ित मरीजों को पहले जांच के लिए अस्पताल की पैथोलॉजी भेजा गया। पैथालॉजी में कार्ड से हुई जांच में गौरीगंज ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि के लिए उसकी एलाइजा जांच के लिए सीरम सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की सूचना पर स्वास्थ्य टीम उसके घर भेजी गई। गांव पहुंची टीम ने बुखार पीड़ित मरीजों का सर्वे कर कई दिनों से बुखार वाले मरीजों की मौके पर ही स्लाइड बनाकर जांच की गई। ऐसे मरीजों को मौके पर ही दवा मुहैया कराई गई। टीम द्वारा ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी से बचाव का उपाय बताते हुए साफ-सफाई रखने को कहा गया। (संवाद)