फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One died one injured in road accident

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो को रौंदा, एक की मौत

Thu, 08 Sep 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
One died one injured in road accident
गौरीगंज (अमेठी)। टीकरमाफी के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल घर जा रहे अधेड़ को रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी जयराम कश्यप (58) बाजार स्थित पूरे सुक्खा गांव के सामने अंडे की दुकान है। बुधवार देर शाम गांव के ही जगलाल कश्यप भी उनकी दुकान पर गए थे। देर शाम जयराम दुकान बंद कर जगलाल के साथ पैदल घर आ रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दोनों को रौंदते हुई निकल गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने जयराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जगलाल का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ अमेठी व एसओ संग्रामपुर भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। जयराम के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जयराम के तीन पुत्री व दो पुत्र के साथ पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी एक पुत्र व एक पुत्र की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed